शिवपुरी में सरेराह महिला की बर्बरता से पिटाई, मासूम बच्चा रोते हुए मां को बचाने दौड़ा, वीडियो आया सामने

Shivpuri Viral Video: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. किराए के विवाद में एक बस कंडक्टर ने सरेराह महिला यात्री की बेरहमी से पिटाई कर दी. वायरल वीडियो में महिला का मासूम बच्चा रोते हुए अपनी मां को बचाने की कोशिश करता दिख रहा है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Shivpuri viral video
शिवपुरी में बीच सड़क महिला से बर्बरता(तस्वीर- स्क्रीनग्रैब)
Google CTA

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है. यहां एक बस कंडक्टर ने महज किराए के विवाद में एक महिला यात्री की बीच सड़क पर बेहरमी से पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा अपनी मां को पिटता देख बेबसी में रोता और उसे बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला और साथ ही जानते हैं इस मामले में अभी तक क्या-कुछ हुआ है.