शिवराज सिंह चौहान ने दिखाया अपना पावर, विदिशा में दिए इस बयान की हो रही जमकर चर्चा!

Shivraj Singh Chouhan News: फिलहाल शिवराज सिंह चौहान ने इशारों ही इशारों में ये संकेत दे दिया है कि वो अभी भी एमपी पर पूरा फोकस रखते हैं. विदिशा में कहा- शिवराज अपने आप में इतने सक्षम हैं कि काम किसी भी विभाग हो, वह कराने में सक्षम हैं.

ADVERTISEMENT

shivraj_singh
शिवराज के बयान की हो रही है चर्चा.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री बनकर अब दिल्ली पहुंच गए हैं

point

कृषि मंत्री शिवराज ने बहनों से कहा- लखपति दीदी के मिशन में जुटना है

point

विदिशा में दिए उनके एक बयान की हो रही है जमकर चर्चा

Shivraj Singh Chouhan News: शिवराज सिंह चौहान भले ही दिल्ली पहुंच गए हों और वहां उन्हें पूरे सम्मान के साथ कृषि मंत्री बनाया गया हो. लेकिन उनका फोकस आज भी मध्य प्रदेश में पूरी तरह से है. अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा में जनता के बीच पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि मैं केवल कृषि और ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री नहीं हूं... अब उनके इस बयान की जमकर चर्चा हो रही है. माना जा रहा है कि इसी बहाने वह अपना पावर भी दिखा रहे हैं.