अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज! आदिवासियों का घर उजड़ने पर सीधे धरने पर बैठे 'मामा'
बुधनी के कोसमी गांव में वन विभाग द्वारा आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़े जाने से नाराज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए.
ADVERTISEMENT

शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कोसमी गांव में वन विभाग और जिला प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई ने राज्य की सियासत में भूचाल ला दिया है. हैरानी की बात यह है कि आदिवासियों के घर तोड़ने और फसलें उजाड़े जाने की इस कार्रवाई से नाराज होकर खुद केंद्रीय कृषि मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए.
