MP Politics: बुधनी विधानसभा सीट पर कौन संभालेगा शिवराज सिंह चौहान की विरासत? इन नामों पर चर्चा तेज
Shivraj Singh Chouhan News: शिवराज सिंह चौहान के केंद्र में पहुंचने के कारण अब बुधनी विधानसभा सीट रिक्त हो जाएगी. जिसके बाद यहां उपचुनाव होना तय माना जा रहा है. इसी को लेकर अभी राजनीतिक सुगबुहाहट तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

बुधनी विधानसभा उपचुनाव
Shivraj Singh Chouhan News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भर के मामा और भैया यानि कि शिवराज सिंह चौहान की देश की राजनीति में एंट्री हो गई है. उन्हें मोदी कैबिनेट में अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है. अब शिवराज सिंह चौहान केंद्र में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे. ऐसे में आने वाले दिनों में बुधनी विधानसभा सीट खाली हो जाएगी. इस सीट पर शिवराज के बाद अब कौन कमान संभालेगा? इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस सीट से शिवराज के बेटे कार्तिकेय चौहान भी चुनाव लड़ सकते हैं. आइये जानते हैं कौन हो सकता है बुधनी उपचुनाव का उम्मीदवार?