शिवराज के बेटे कार्तिकेय की शादी: जोधपुर के चर्चित उम्मेद भवन में होगा ग्रैंड आयोजन, नामी हस्तियां आमंत्रित

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह, बेटे कार्तिकेय और 35 परिवारजनों के साथ जोधपुर एयरपोर्ट पर उतरे. होने वाले समधी अनुपम बंसल के परिवार ने उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया. भोपाल से आए मेहमानों का मुंह मीठा कराया गया और जोधपुरी लस्सी परोसी गई. 

ADVERTISEMENT

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में होगी.
शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में होगी.
google news

Shivraj Singh Chouhan son wedding: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान और बिजनेसमैन अनुपम बंसल की बेटी अमानत बंसल की शादी 6 मार्च को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होने जा रही है. यह शाही शादी देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है.