विदिशा में शर्मसार करने वाली तस्वीर, जिला अस्पताल के गेट पर ही महिला ने बच्चे को दिया जन्म, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

विदिशा जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर एक गर्भवती महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने का वीडियो सामने आने के बाद मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. विपक्ष के हमलों के बाद सिविल सर्जन ने मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी है.

ADVERTISEMENT

विदिशा में आया शर्माशार करने वाला मामला
विदिशा में आया शर्माशार करने वाला मामला
Google CTA

मध्य प्रदेश के विदिशा जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को शर्मसार करने वाली एक बेहद गंभीर तस्वीर सामने आई है. यहां सिरोंज से रेफर होकर आई एक गर्भवती महिला को अस्पताल परिसर में न तो समय पर डॉक्टर मिले और न ही स्ट्रेचर या नर्स. प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला ने आखिरकार जिला अस्पताल के मुख्य गेट (मेन गेट) पर ही बच्चे को जन्म दे दिया.