महाकुंभ से इंटरनेट पर छाई वायरल गर्ल मोनालिसा की MP में उसके घर की ये सच्चाई हिला देगी दिमाग
Viral Girl Monalisa: नीली आंखों वाली मोनालिसा के दादा लक्ष्मण ने बताया कि मोनालिसा की एक बहन और दो भाई हैं. मोनालिसा माता-पिता के साथ ओंकारेश्वर, मांडू, महेश्वर सहित अन्य धार्मिक स्थलों और मेलों में माला बेचने जाती है. लेकिन महेश्वर में उनके घर और परिवार की जो कहानी सामने आई है, वो झकझोर देने वाली है.
ADVERTISEMENT

मोनालिसा का महेश्वर में एक कमरे का मकान है.
Mahakumbh Viral Girl Monalisa Story: महाकुंभ में अपनी खूबसूरत नीली आंखों की वजह से रातों रात इंटरनेट सनसनी बनी मोनालिसा घोंसले का दूसरा पक्ष सामने सामने आया है. भले की वायरल होने के बाद मोनालिसा के रूप सौंदर्य प्रशंसा हो रही है, लेकिन मध्य प्रदेश के महेश्वर से मोनालिसा की सच्चाई सामने आई है, जो काफी पीड़ादायक और झकझोरने वाली है. दरअसल, 17 साल की मोनालिसा घोंसले खरगोन जिले स्थित पर्यटन नगर महेश्वर के वार्ड नंबर-9 की रहने वाली है. मोनालिसा का परिवार महेश्वर में सालों से रहते आ रहा है.