महिला के घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया SI, स्थानीय लोगों ने बिजली के पोल से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
Indore SI viral video: इंदौर के खजराना में एक SI को स्थानीय लोगों ने एक शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ा लिया. इसके बाद लोगों ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर की जमकर पिटाई कर दी. इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे
Indore SI viral video: मध्य प्रदेश से गुरुवार को एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो कुछ लाेग SI को बिजली के खंभे से बांधकर पिटते हुए नजर आ रहे हैं. आरोप है कि पुलिस सब-इंस्पेक्टर इलाके की एक महिला के घर में आपत्तिजनक हालत में पाया गया था.