मध्य प्रदेश: सिंगरौली में तहसीलदार को कलेक्टर साहब ने दिखाई अपना पॉवर, सेकंडों में कर दी बड़ी कार्रवाई !
Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कलेक्टर गौरव बैनल ने औचक निरीक्षण के दौरान तहसीलदार और कर्मचारियों की क्लास लगा दी. महीनों से लंबित फाइलों और पेशी में लापरवाही देख कलेक्टर इतने नाराज हुए कि तहसीलदार को कलेक्ट्रेट अटैच कर दिया और रीडर को सस्पेंड. प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है.
ADVERTISEMENT

MP News
Singrauli Gaurav Benal action: मध्य प्रदेश में इन दिनों मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रशासन बेहद सख्त नजर आ रहा है. ताजा मामला सिंगरौली जिले का है. यहां कलेक्टर गौरव बैनल ने तहसीलदार कार्यालय में औचक निरीक्षण किया. इस दौरान वहां की स्थित देखकर उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. कलेक्टर ने लापरवाही बरतने के आरोप में तहसीलदार और रीडर पर सख्त कार्रवाई केआदेश दे दिए.