Train: भोपाल से मुंबई के बीच जल्द दौड़ेगी पहली Sleeper Vande Bharat, मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात
Vande Bharat Sleeper Train: भोपाल से मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अब ऐसे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही इस रूट पर एक शानदार ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
भोपाल-मुंबई ट्रेन रूट काफी व्यस्त माना जाता है
इस रूट पर जल्द ही दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन
Vande Bharat Sleeper Train: भोपाल-मुंबई ट्रेन रूट काफी व्यस्त रहता है. दरअसल, ये रूट साउथ इंडिया को नॉर्थ इंडिया से जोड़ता है. यही वजह है कि भोपाल से मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अब ऐसे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही इस रूट पर एक शानदार ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है. इस ट्रेन का नाम है Sleeper Vande Bharat. यह देश में चलने वाली उन चंद पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन होंगी, जो देश में अलग-अलग रूट पर एक साथ चलाई जाएंगी.