सिंधिया के इस मंत्री के खिलाफ सड़कों पर लगे मुर्दाबाद के नारे, आखिर जनता ने नेताजी को क्यों घेर लिया

सिंधिया के सबसे खास और मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के खिलाफ उनकी ही विधानसभा क्षेत्र में जमकर मुर्दाबाद के नारे लगे. स्थानीय जनता का पानी की समस्या को लेकर मंत्री पर गुस्सा फूटा.

ADVERTISEMENT

Pradyumna Tomar
Pradyumna Tomar
Google CTA

Pradyuman Tomar: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को ज्योतिरादित्य सिंधिया का सबसे खास समर्थक माना जाता है. बीती रात उनको उनकी ही ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने घेर लिया. स्थानीय लोग लंबे समय से पानी नहीं मिलने की दिक्कत से जूझ रहे थे. लेकिन नगर निगम में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी. इससे परेशान जनता ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर अपना गुस्सा उतार डाला.