MP: कटनी में मिला 357000 टन सोने का भंडार, बदलने वाली है राज्य की किस्मत

कटनी जिले के इमलिया गांव में शुरू हो रही मध्यप्रदेश की पहली बड़ी सोने की खदान से जिले में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. इस परियोजना से कटनी जल्द ही देश के स्वर्ण मानचित्र पर उभरकर सामने आएगा.

ADVERTISEMENT

कटनी में मिला सोने का भंडार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कटनी में मिला सोने का भंडार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
google news

अब तक चूना पत्थर, मार्बल और बाक्साइट जैसी खनिज संपदा के लिए मशहूर रहा मध्यप्रदेश का कटनी जिला अब सोने की खान के लिए भी पूरे देश में पहचाना जाएगा. इस जिले की स्लीमनाबाद तहसील के इमलिया गांव की जमीन के नीचे छिपा सोना अब जल्द ही बाहर निकलेगा.