मध्य प्रदेश में Reel बनाकर सोशल मीडिया पर दिखाती थी अपने गहने और रईसी, फिर देर रात घर पहुंच गए चोर और सारा माल साफ !

शिवपुरी में एक महिला द्वारा सोशल मीडिया पर सोने-चांदी के जेवर, नकदी और लग्जरी गाड़ी की तस्वीरें साझा करना भारी पड़ गया. तस्वीरों के आधार पर रेकी करने वाले चोर घर में घुसे और लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर फरार हो गए, जिसकी जांच में पुलिस जुटी है.

ADVERTISEMENT

मध्यप्रदेश में यूट्युबर के घर हुई चोरी
मध्यप्रदेश में यूट्युबर के घर हुई चोरी
google news

आज के दौर में सोशल मीडिया पर अपनी लाइफस्टाइल दिखाना आम बात हो गई है. कोई महंगी कारों की तस्वीरें शेयर करता है तो कोई सोने-चांदी के जेवरों और नकदी के साथ फोटो पोस्ट करता है, लेकिन मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक महिला को यही शौक भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर डाली गई तस्वीरों ने चोरों को ऐसा सुराग दिया कि उन्होंने घर तक पहुंचकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.