हत्याकांड या सामाजिक विफलता? सोनम-राजा रघुवंशी केस में विकास दिव्यकीर्ति ने उठाए समाज पर सवाल
डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने सोनम-राजा हत्याकांड को सामाजिक दबाव की देन बताया, उनका कहना है कि अगर सोनम यूरोप में होती, तो शायद राजा आज जिंदा होता और ये प्रेम कहानी खूनी ना बनती.
ADVERTISEMENT

Raja Raghuvanshi
हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या करने वाली इंदौर की सोनम रघुवंशी का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. दरअसल हाल ही में मशहूर शिक्षक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने इस हत्याकांड को लेकर एक ऐसी बात कह दी है जिसे सुनने के बाद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे.