Fact Check: क्या ब्राह्मणों के श्मशान में धुआं न जाए इसलिए रोकी चिता? सांसद जी के सनसनीखेज दावे का पूरा सच जानिए!
सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि मध्य प्रदेश में दलित की चिता का धुआं ब्राह्मणों के श्मशान में जाने पर रोक लगाई गई. हालांकि, फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह झूठा निकला.
ADVERTISEMENT

वायरल वीडियो का सच कुछ और ही निकला
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी एक शव यात्रा को आगे बढ़ने से रोकते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को लेकर उत्तर प्रदेश के कौशांबी से समाजवादी पार्टी के युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने एक ऐसा दावा कर दिया, जिससे मध्य प्रदेश की सियासत और सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया. लंदन से पढ़े-लिखे माननीय सांसद जी ने इस वीडियो को मध्य प्रदेश का बताते हुए इसे जातिवाद और दलित उत्पीड़न से जोड़ दिया. हालांकि, जब इस वीडियो का सच सामने आया, तो सांसद जी की भारी किरकिरी हो गई.