नाम स्पाइडर मैन, काम विलेन वाला.. 40 से ज्यादा खतरनाक वारदात करने वाले शातिर चोर के शौक जान चौंकी पुलिस

Ashok Nagar Crime News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर पुलिस ने स्पाइडर मैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये सच है! हॉलीवुड का हीरो स्पाइडरमैन से उलट अशोकनगर के स्पाइडरमैन का काम है चोरी करना.

ADVERTISEMENT

अशोकनगर में पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को पकड़ा है, जिसका नाम स्पाइडरमैन है.
अशोकनगर में पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को पकड़ा है, जिसका नाम स्पाइडरमैन है.
google news

Ashok Nagar Crime News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर पुलिस ने स्पाइडर मैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये सच है! हॉलीवुड का हीरो स्पाइडरमैन जो हमेशा दूसरों की मदद करता है, खड़ी दीवारों वाले कई मंजिल ऊंची बिल्डिंगों और खंभे में आसानी से चढ़ जाता है, लेकिन अशोकनगर पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसका नाम तो स्पाइडर मैन उर्फ नकटा है, लेकिन ये किसी की मदद करने नहीं, बल्कि लोगों घरों से माल साफ करने दीवारों और खंभे चढ़कर उनके घरों में चोरी करता है, इस शातिर चोर पर 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और दर्जनों चोरियों में ये पकड़ा नहीं गया.