प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष के बिगड़े बोल, नरोत्तम मिश्रा को कहा मच्छर, सिंधिया को कही ये बड़ी बात

MP News: प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष दामोदर दास यादव का एक बयान सुर्खियां बटोर रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सिंधिया और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर जमकर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने सिंधिया को कांग्रेस की भूल बताया तो वहीं नरोत्तम मिश्रा को मच्छर कहा. उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की […]

ADVERTISEMENT

congress vice precident damodar das yadav, mp news
congress vice precident damodar das yadav, mp news
Google CTA

MP News: प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष दामोदर दास यादव का एक बयान सुर्खियां बटोर रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सिंधिया और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर जमकर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने सिंधिया को कांग्रेस की भूल बताया तो वहीं नरोत्तम मिश्रा को मच्छर कहा. उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया.

कमलनाथ की संदेश यात्रा लेकर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर दास यादव अशोकनगर जिले में पहुंचे थे. इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदरदास यादव मुंगावली विधानसभा से गुजरे जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दामोदरदास यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा पर जमकर हमला बोला.

सिंधिया को महाराज बनाकर गलती की
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर दास यादव ने ज्योतिरारदित्य सिंधिया पर जमकर हमला बोला. सिंधिया पर तंज कसते हुए यादव ने कहा कि सिंधिया को हम कांग्रेस में महाराजा बना कर रखा हुआ था, लेकिन ये कांग्रेस की भूल थी जो व्यक्ति राजा की सेना में भर्ती होने लायक भी नहीं था, उसको महाराज बना कर रखे हुए थे. यादव ने सिंधिया को अपने भाषण के दौरान जब चाहे मुर्गा बनाने की बात कही.

नरोत्तम मिश्रा को कहा मच्छर
कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को चैलेंज करते हुए कहा कि मैं 25 तारीख को दतिया में अपनी यात्रा का समापन करूंगा वही नरोत्तम मिश्रा के राजनीति का समापन होगा. यादव ने कहा गुंडागर्दी करने वालों सुन लो जब हम तुम्हारे नरोत्तम को मच्छर समझते हैं तो यहां के मंत्री संतरी को हम बोलने लायक भी नहीं समझते हैं. दामोदर यादव ने वहीं पुलिस और अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए सुधर जाने की नसीहत दी. उन्होंने इस दौरान कर्मचारियों को भी नालायक कहा.

15 सालों के लिए बनेगी कांग्रेस की सरकार
दामोदरदास यादव ने कहा कि मेरे पास अब आईपीएस आईएस अधिकारियों के फोन आने लगे हैं, जो पिछले 3 सालों से फोन नहीं कर रहे थे. एसपी कलेक्टर के अब लगातार फोन आ रहे हैं, क्योंकि उन्हें हवा का रुख पता चला है. वॉट्स एप पर एसपी साहब बोले कि मौसम बदल गया है, सरकार बदलने वाली है. दामोदरदास यादव ने इस दौरान कर्मचारियों को नालायक कहा. उन्होंने कहा कि 100 दिन बाद जब हमारी सरकार बनेगी तो ये 5 साल नहीं बल्कि 15 साल के लिए बनेगी.

ये भी पढ़ें: ‘आदिपुरुष’ को लेकर दिग्विजय सिंह का RSS पर निशाना, कहा- वह राम को भगवान का अवतार नहीं…