धीरेंद्र शास्त्री का ये पुराना VIDEO वायरल, दुबले पतले से बागेश्वर बाबा छोटे से पंडाल में ऐसे खोलते थे पर्ची!

BageshwarDham: सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बाबा धीरेंद्र शास्त्री एक छोटे से पंडाल के अंदर प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठकर नोटपैड लिए हुए दिख रहे हैं. वे वहां मौजूद कुछ भक्तों के मन की बात जानकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Dhirendra Shastri Viral Video: बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. आज उनके दरबार में लाखों लोगों की भीड़ लगती है जिसमें आम आदमी से लेकर चर्चित लोग भी हाजरी लगाते हैं. लोगों के लिए लगाए उनके दिव्य दरबार का पंडाल बेहद शानदार होता है. उनके दरबार में भक्तों की भीड़ बेशुमार होती है. लेकिन एक ऐसा भी समय था जब उनको कोई नहीं जानता था और वे एक छोटा सा पंडाल लगाते थे. इन दिनों बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जब उन्हें कोई नहीं जानता था और वे लोगों के मन की बात जानने के लिए एक छोटा सा पंडाल लगाते थे. दावा किया जा रहा है कि उनका ये वायरल वीडियो छह साल पुराना है.