कभी दादा से डरता था पूरा चंबल!....आज पोते ने कर दिया ऐसा काम कि हर तरफ हो रही है चर्चा

देश की सबसे कठिन यूपीएससी परीक्षा 2024 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर के देव तोमर ने 629वीं रैंक हासिल कर आखिरी प्रयास में सफलता पाई. उन्होंने विदेश की नौकरी छोड़ कर UPSC क्लियर करने का बनने सपना देखा और उसे पूरा किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

हाल ही में देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ है. वर्ष 2024 में आयोजित इस परीक्षा में कुल 1009 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है. रिजल्ट आने के बाद से कई अभ्यर्थियों की संघर्ष और सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं. इन्हीं में से एक हैं मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी देव तोमर.