MP और राजस्थान में बंट रही ‘चुनावी रेवड़ी’ पर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, चुनाव आयोग को भी नोटिस
MP Election 2023: चुनाव नजदीक देख मध्यप्रदेश और राजस्थान की सरकार लगातार ऐसी योजनाएं लांच करते जा रहे हैं, जिसमें लगभग मुफ्त में करोड़ों लोगों को कई तरह के लाभ दिए जा रहे हैं. लाड़ली बहना योजना से लेकर सस्ते गैस सिलेंडर तक ऐसी कई योजनाएं हैं, जिसके लिए सरकार को कर्ज पर कर्ज लेना […]
ADVERTISEMENT

MP Election 2023, MP Government, Rajasthan Government, Supreme Court, Strictness of Supreme Court
MP Election 2023: चुनाव नजदीक देख मध्यप्रदेश और राजस्थान की सरकार लगातार ऐसी योजनाएं लांच करते जा रहे हैं, जिसमें लगभग मुफ्त में करोड़ों लोगों को कई तरह के लाभ दिए जा रहे हैं. लाड़ली बहना योजना से लेकर सस्ते गैस सिलेंडर तक ऐसी कई योजनाएं हैं, जिसके लिए सरकार को कर्ज पर कर्ज लेना पड़ रहा है और सरकारी खजाना खाली होता जा रहा है. अब इस चुनावी रेवड़ी पर सुप्रीम कोर्ट की नजर पड़ गई है और इस पर कोर्ट ने सख्त हुआ है. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर लगी एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए इस पर मध्यप्रदेश सरकार और राजस्थान सरकार को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है.