'कैसा है अविमुक्तेश्वरानंद का बेडरूम?', आरोपों के बीच एमपी तक की टीम पहुंची नरसिंहपुर स्थित गुप्त कक्ष तक, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो
Shankaracharya bedroom video: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे यौन शोषण और आलीशान जीवनशैली के आरोपों के बीच एमपी तक की टीम मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर स्थित आश्रम पहुंची. एक्सक्लूसिव वीडियो में कथित बेडरूम और निजी कक्ष की सच्चाई सामने आई. देखिए एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Shankaracharya bedroom video
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे यौन शोषण और आलीशान जीवन शैली के आरोपों ने पूरे देश के संत समाज और भक्तों को हिलाकर रख दिया है. इन विवादों के बीच, एमपी तक (MP Tak) की टीम मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर स्थित उस आश्रम में पहुंची, जिसे शंकराचार्य का प्रमुख निवास स्थल माना जाता है. यहां टीम ने उस 'बेडरूम' और 'निजी कक्ष' का जायजा लिया, जिसे लेकर आशुतोष ब्रह्मचारी ने कई गंभीर दावे किए थे.