शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बचपन में कैसे थे? साथ में पढ़ाई करने वाले आचार्य ब्रह्मचारी ब्रह्म विद्यानंद ने कैमरे पर बताई कई चौकाने वाली बातें, देखें वीडियो
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोपों के बीच उनके बचपन के सहपाठी आचार्य ब्रह्मचारी ब्रह्म विद्यानंद ने मोर्चा खोल दिया है. एमपी तक से खास बातचीत में उन्होंने इन आरोपों को 'प्रतिष्ठा की हत्या' करार दिया और दावा किया कि आरोप लगाने वाले किसी नशे या साजिश के प्रभाव में हैं.
ADVERTISEMENT

Swami Avimukteshwaranand controversy
Swami Avimukteshwaranand controversy: सनातन धर्म के सर्वोच्च पदों में से एक, ज्योतिष पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती इन दिनों एक बड़े विवादों के केंद्र में हैं. उन पर लगे गंभीर आरोपों और कोर्ट द्वारा एफआईआर के आदेश के बाद अब उनके समर्थन में उनके बचपन के साथी और ज्योतिश्वर आश्रम के वरिष्ठ आचार्य ब्रह्मचारी ब्रह्म विद्यानंद सामने आए हैं. उन्होंने एक निजी समाचार चैनल 'एमपी तक' को दिए इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले दावे किए और इस पूरे घटनाक्रम को सनातन धर्म के खिलाफ एक बड़ी साजिश करार दिया.