MP Bord Exam: टीचर ने की थी बोर्ड एग्जाम में चीटिंग कराने की धांसू प्लानिंग, ऐसे हुआ भंडाफोड़
मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा के दौरान पेपर लीक और चीटिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक शिक्षिका द्वारा छात्रों को चीटिंग कराने की बेहद तगड़ी प्लानिंग की गई थी.
ADVERTISEMENT

damoh, damoh news, damoh hindi news, MP Board Exam 2024, MP 10th Board Exam 2024, MP 10th Board Exam, young man caught lady teacher, caught lady teacher, lady teacher, 10th English paper, MP Bord Exam, madhya pradesh, mp news, exam me cheating, cheating
MP Bord Exam: मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा (Board Exam) के दौरान पेपर लीक और चीटिंग (Cheating) का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दमोह (Damoh) जिले के सिंग्रामपुर रानी दुर्गावती हायर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान एक शिक्षिका द्वारा छात्रों को चीटिंग कराने की बेहद तगड़ी प्लानिंग की गई थी. छात्रों द्वारा पहले से हल की हुई कॉपियों को जमा कराने की योजना बनाई थी. मामले का खुलासा होने पर शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है.
