घर की बेटी ही निकली चोर, नातियों के साथ मिलकर रची साजिश; सोने-चांदी समेत नकदी पर किया हाथ साफ

Chhindwara News: जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी का अनोखा मामला सामने आया है. जिस को चोर को बाहर ढूंढा जा रहा था, वह कोई और नहीं बल्कि फरियादी की बेटी और नाती ही निकले. चोरी के वक्त मालकिन बाहर गई हुई, जब वह घर वापस लौटी तो ताला टूटा हुआ मिला. आलमारी भी खुली […]

ADVERTISEMENT

Chhindwara, Chhindwara News, MP News, Madhya Pradesh, Crime, Theft, Robbery
Chhindwara, Chhindwara News, MP News, Madhya Pradesh, Crime, Theft, Robbery
google news

Chhindwara News: जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी का अनोखा मामला सामने आया है. जिस को चोर को बाहर ढूंढा जा रहा था, वह कोई और नहीं बल्कि फरियादी की बेटी और नाती ही निकले. चोरी के वक्त मालकिन बाहर गई हुई, जब वह घर वापस लौटी तो ताला टूटा हुआ मिला. आलमारी भी खुली थी जिसमें रखे सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी रकम गायब थे. इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस की जांच-पड़ताल में चोरों के बारे में खुलासा हुआ.