शादी के मंडप में ट्रेक्टर चलाकर पहुंचा दूल्हा, ऐसी एंट्री देख हैरान रह गए दुल्हन वाले

Rewa News: आजकल शादियों में कुछ नया और अनोखा करना जैसे ट्रेंड बन गया है. कभी दूल्हा दुल्हन अपनी शादी में ग्रैंड एंट्री लेकर सबको हैरान कर देती हैं. इन सबमें सिनेमा सबसे अहम भूमिका निभा रहा है. जैसा सिनेमा में होता है उसे असली में करने का चलन शुरु हो जाता है. इसी तरह एक […]

ADVERTISEMENT

The groom reached the wedding pavilion by driving a tractor, the baraati was also surprised by such an entry
The groom reached the wedding pavilion by driving a tractor, the baraati was also surprised by such an entry
Google CTA

Rewa News: आजकल शादियों में कुछ नया और अनोखा करना जैसे ट्रेंड बन गया है. कभी दूल्हा दुल्हन अपनी शादी में ग्रैंड एंट्री लेकर सबको हैरान कर देती हैं. इन सबमें सिनेमा सबसे अहम भूमिका निभा रहा है. जैसा सिनेमा में होता है उसे असली में करने का चलन शुरु हो जाता है. इसी तरह एक अनोखा ट्रेंड रीवा जिले में भी देखने को मिला है. दूल्हा बारात में रथ या फिर घोड़े गाड़ी की जगह में नही बल्कि स्वंय ट्रेक्टर चलाकर मंडप पर पहुंचा. अब इस बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक रीवा के चाकघाट से निकलकर एक वीडियो सामने आया है. जिसमे दूल्हा एक नए लुक और अंदाज में देखने को मिला है. बदलते वक्त में दुल्हे का यह अंदाज लोगों को जमकर भा रहा है. वायरल हो रहे वीडियो की खास वजह यह है, कि दूल्हा बारात में रथ या फिर घोड़े गाड़ी की जगह में नही बल्कि स्वंय ट्रेक्टर चलाकर मंडप पर पहुंचा. दूल्हे के पीछे बाराती और बैंडबाजा था, मंडप में दूल्हे का स्वागत हुआ और केशरवानी परिवार ने व्याह की रस्में निभाई गई. केशरवानी परिवार के कार्यक्रम का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

लग्जरी वाहन खराब हुआ तो ट्रेक्टर पर निकाली बारात
1 मई सोमवार को राहुल केशरवानी की बारात स्थानीय गेस्ट हाउस में जानी थी. यहां मिर्जापुर उत्तरप्रदेश से आये दुल्हन पक्ष रुका हुआ था. जिस लग्जरी वाहन से बारात जाना थी. उसे सजाया गया था लेकिन ऐन वक्त पर वाहन बिगड़ गया. फिर क्या परिचित ट्रैक्टर एजेंसी मालिक ने दूल्हे को ट्रैक्टर में सवार होकर बारात लेकर जाने का ऑफर दे दिया. जिसे दूल्हे राहुल ने स्वीकार कर लिया. इसके बाद टैक्टर को सजाकर आकर्षक बनाया गया और राहुल दूल्हे का जोड़ा पहनकर ट्रेक्टर में सवार होकर अपनी दुल्हनियां लेने पहुंच गया. बारात के आगे-आगे दूल्हा ट्रैक्टर चला रहा था और पीछे-पीछे बाराती डीजे की धुन में नाच रहे थे. दूल्हे के इस अंदाज में बारात ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: एक-दूजे के हुए 1200 जोड़े, खुशी में जमकर नाचे शिवराज के मंत्री