गाड़ी में अवैध हथियार रखकर शहर में घूम रहे थे बदमाश, पुलिस के आते ही गाड़ी छोड़ भागे
Chhatarpur News: छतरपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. आरोपी गाड़ी में अवैध हथियार रखकर सड़कों पर घूम रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने दबिश दे दी. इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. जिसमें 6 कट्टे, 45 कारतूस, 315 बोर, 12 बोर, 24 […]
ADVERTISEMENT

MP News, Madhya Pradesh, Chhatarpur, Illegal weapon,
Chhatarpur News: छतरपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. आरोपी गाड़ी में अवैध हथियार रखकर सड़कों पर घूम रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने दबिश दे दी. इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. जिसमें 6 कट्टे, 45 कारतूस, 315 बोर, 12 बोर, 24 खोखा 315 बोर के हथियार शामिल हैं. हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गए. छतरपुर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जानकारी पुलिस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी. पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
