APK फाइल पर एक क्लिक और खाता साफ, ₹150 करोड़ के साइबर फ्रॉड का हुआ खुलासा, लेकिन क्या पैसे वापस मिलेंगे ?
मुंबई क्राइम ब्रांच ने साइबर फ्रॉड के लिए APK फाइल बनाने वाले 36 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. B.Tech ड्रॉपआउट आरोपी इंदौर में रहकर फर्जी APK फाइल तैयार करता था. पुलिस के मुताबिक, उसकी बनाई 2805 APK फाइलों के जरिए देशभर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी की गई.
ADVERTISEMENT

Indore Cyber Fraud News
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने साइबर फ्रॉड के लिए फर्जी APK फाइल तैयार करने वाले 36 साल आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी B.Tech ड्रॉपआउट है और इंदौर में रहकर APK फाइल बनाने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, उसकी बनाई APK फाइलों का इस्तेमाल देशभर में बड़े पैमाने पर साइबर ठगी के लिए किया गया. शुरुआती जांच में इन फाइलों के जरिए 150 करोड़ रुपये से ज्यादा के फ्रॉड का पता चला है.
