गुना के जवान को नहीं मिला शहीद का दर्जा, न बना स्मारक, पंचायत मंत्री सिसोदिया का आश्वासन निकला झूठा
Guna News: 27 फरवरी को नागालैंड के ओखा जिले में गुना निवासी आरक्षक खुमान सिंह भिलाला की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी. वे SAF की 26 वीं बटालियन में पदस्थ थे. खुमान सिंह भिलाला नागालैंड में चुनाव की ड्यूटी से लौट रहे थे, तभी उनका वाहन पलट गया था, जिसमें उनकी जान चली […]
ADVERTISEMENT

guna news, khuman singh bhilala, Mahendra Singh Sisodia
Guna News: 27 फरवरी को नागालैंड के ओखा जिले में गुना निवासी आरक्षक खुमान सिंह भिलाला की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी. वे SAF की 26 वीं बटालियन में पदस्थ थे. खुमान सिंह भिलाला नागालैंड में चुनाव की ड्यूटी से लौट रहे थे, तभी उनका वाहन पलट गया था, जिसमें उनकी जान चली गई थी. उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया समेत कई नेता गए थे. मंत्री ने आरक्षक को शहीद का दर्जा दिए जाने समेत कई वादे किए थे, जिन्हें अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है. इससे आरक्षक के परिवार में नाराजगी है.