ज्ञानवापी की तरह होगा भोजशाला का सर्वे, क्या है पूरा विवाद, पढ़िए कब-कब क्या हुआ?
मध्य प्रदेश के धार जिले की विवादित भोजशाला को इंदौर हाई कोर्ट बेंच ने एक आदेश जारी किया है. इस आदेश के अनुसार भोजशाला का सर्वे भी ज्ञानवापी की तर्ज पर ही किया जाएगा.
ADVERTISEMENT

धार भोजशाला
Bhojshala Controvarsy: मध्य प्रदेश के धार जिले की विवादित भोजशाला को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने बड़ा आदेश जारी किया है. इसके अनुसार, काशी में ज्ञानवापी की तर्ज पर भोजशाला का सर्वे किया जाएगा. आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) को 5 एक्सपर्ट की टीम बनाने को कहा है, जिसकी रिपोर्ट टीम को 24 अप्रैल तक पेश करनी है. हाईकोर्ट ने इस वैज्ञानिक सर्वे को GPR-GPS तरीके से करने के लिए कहा गया है. आपको बता दें भोजशाला को लेकर कई बार हिंदू और मुस्लिमों में तनाव हो चुका है.