सालों से था रिश्ता, शादी की बात आई तो कर लिया किनारा...प्यार में धोखा खाकर इंदौर की कृति ने ले ली खुद की जान

प्रेमी की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर इंदौर की 21 वर्षीय छात्रा कृति ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी हर्ष पांडे के खिलाफ केस दर्ज करने का आश्वासन दिया है.

ADVERTISEMENT

इंदौर की कृति ने दे दी जान
इंदौर की कृति ने दे दी जान
Google CTA

रिश्तों में धोखा और लगातार मिल रही प्रताड़ना के कारण एक और मासूम की जान चली गई. मध्य प्रदेश के इंदौर के मल्हारगंज इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां रहने वाली 21 साल की एक छात्रा, कृति, ने अपने प्रेमी से लगातार मिल रही मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश की.