MP के इस रिटायर्ड इनकम टैक्स अफसर ने इंसानियत को किया शर्मसार, पेशाब करने पर नाबालिग का किया ऐसा हाल

MP News: मध्यप्रदेश के हरदा जिले में एक रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर ने मात्र पेशाब करने पर एक नाबालिग को बेरहमी से पीटा. पीटने के सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

ADVERTISEMENT

MP News
MP News
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

एमपी के एक रिटायर्ड आयकर अधिकारी ने नाबालिग को बेरहमी से पीटा.

point

पीटने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल.

point

पुलिस ने आरोपी अधिकारी को कोर्ट के सामने पेश कर जेल भेजा.

MP News: मध्यप्रदेश के हरदा जिले में एक रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर ने मात्र पेशाब करने पर एक नाबालिग को बेरहमी से पीटा. पीटने के सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें एक नाबालिग युवक की पिटाई एक शख्स कर रहा है. मारपीट करने वाला शख्स इनकम टैक्स का रिटायर्ड अधिकारी है. नाबालिग की गलती इतनी थी कि उसने खुली जगह में वहां पेशाब कर दी थी, जहां पर अधिकारी की कार खड़ी थी. वीडियो वायरल होंने पर पुलिस ने तत्काल आरोपी अधिकारी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं मे मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.