कमलनाथ के गढ़ में मिली इस जीत ने भाजपा में फूंकी नई जान! क्या इससे MP BJP को मिलेगी दिशा?

Chhindwara News: मध्यप्रदेश में शुक्रवार को नगर पालिका उप चुनाव के परिणाम सामने आए. 13 सीटों के लिए हुए उप चुनाव में 7 सीटे बीजेपी को और 6 सीटे कांग्रेस को मिली. लेकिन सबसे अधिक चर्चा जिस सीट के परिणाम को लेकर हो रही है, वह है छिंदवाड़ा की वार्ड 42 की सीट जिस पर […]

ADVERTISEMENT

chhindwara mp election news mp news mp politics mp news update mp breaking news
chhindwara mp election news mp news mp politics mp news update mp breaking news
Google CTA

Chhindwara News: मध्यप्रदेश में शुक्रवार को नगर पालिका उप चुनाव के परिणाम सामने आए. 13 सीटों के लिए हुए उप चुनाव में 7 सीटे बीजेपी को और 6 सीटे कांग्रेस को मिली. लेकिन सबसे अधिक चर्चा जिस सीट के परिणाम को लेकर हो रही है, वह है छिंदवाड़ा की वार्ड 42 की सीट जिस पर बीजेपी के संदीप सिंह चौहान विजयी रहे. कमलनाथ के गढ़ में बीजेपी को मिली इस जीत ने पूरी पार्टी में नया जोश भर दिया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा तो इसे विधानसभा चुनावों का प्री रिजल्ट तक बोल रहे हैं.

राजनीति के जानकार बता रहे हैं कि बीजेपी को कमलनाथ के गढ़ में सालों बाद कोई जीत नसीब हुई है. कांग्रेस और कमलनाथ ने भी नगर पालिक के उप चुनाव में दोनों सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगाया था लेकिन उनके खाते में वार्ड 6 की डोंगर परासिया सीट ही आ सकी, जिस पर कांग्रेस की पूजा मरकाम  विजयी रही. 

लेकिन छिंदवाड़ा में बीजेपी द्वारा एक सीट को भी जीत लेने को बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है. वार्ड नं 42 पर भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी राजू स्वामी को 436 वोटो से हराया. वही नगर पालिका परासिया वार्ड नं 6 की मतगणना पालीटेक्निक कालेज परासिया में हुई और यहाँ कांग्रेस प्रत्याशी पूजा मरकाम ने भाजपा प्रत्याशी को 96 वोटो से हराया. बीजेपी ने दोनों ही सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से एक सीट जीती तो दूसरी पर कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी.

जीत के कारण कार्यकर्ताओं में जोश, विधानसभा में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला. भाजपा के नए पार्षद संदीप सिंह चौहान ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा की यह जनता का आशीर्वाद था. यह कमलनाथ की हार है, कलमनाथ कि दारू और पैसे की हार है. भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष, भाजपा के कार्यकर्ता और वार्ड की जनता का मुझे आशीर्वाद मिला है, कलमनाथ ने जितनी भी अफवाह फैलाई, दारू पैसे बांटे, यह उनकी हार है. संदीप ने कहा कि अब कमलनाथ का बोरिया बिस्तर बांधने का समय आ गया है, जनता कह रही है कि आप वापस जाओ. अब भारतीय जनता पार्टी हमारी सेवा करेगी.

ये भी पढ़ें- MP विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसे देगी टिकट, कमलनाथ ने कर दिया बड़ा खुलासा