कांग्रेस किसे देगी लोकसभा का टिकट और कौन बनेगा उम्मीदवार? सब पता चल जाएगा

विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार को भुलाकर कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. एआईसीसी के निर्देश पर बनी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने अब अपने उम्मीदवारों के चयन पर काम करना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर कैंडिडेट खड़े करने के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की एक बड़ी बैठक शनिवार को भोपाल में होने जा रही है.

ADVERTISEMENT

PCC Madhya Pradesh, MP Congress, Kamal Nath, MP Leader of Opposition, MP Election 2023, Madhya Pradesh Congress Meeting
PCC Madhya Pradesh, MP Congress, Kamal Nath, MP Leader of Opposition, MP Election 2023, Madhya Pradesh Congress Meeting
Google CTA

Lok Sabha Elections 2024: विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार को भुलाकर कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. एआईसीसी के निर्देश पर बनी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने अब अपने उम्मीदवारों के चयन पर काम करना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर कैंडिडेट खड़े करने के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की एक बड़ी बैठक शनिवार को भोपाल में होने जा रही है. इस बैठक में तय कर दिया जाएगा कि मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस किन नेताओं को अपना उम्मीदवार बनाएगी. यह बैठक स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल की अध्यक्षता में होगी.