गुना में आज लगेगा बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार, ज्योतिरादित्य सिधिंया समेत कई बड़े नेता लगाएंगे हाजिरी

Guna News: अपने दिव्य दरबार को लेकर चर्चाओं में रहने वाले संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज गुना में अपना दिव्य दरबार लगाएंगे. दशहरा मैदान में दोपहर 2 बजे से दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा. डित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भोपाल एयरपोर्ट पहुंचते ही दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्द्धन सिंह ने उनका स्वागत किया. पूर्व […]

ADVERTISEMENT

Today the divine court of Bageshwar Dham will be held in Guna, many big leaders including Jyotiraditya Sidhiya will attend
Today the divine court of Bageshwar Dham will be held in Guna, many big leaders including Jyotiraditya Sidhiya will attend
Google CTA

Guna News: अपने दिव्य दरबार को लेकर चर्चाओं में रहने वाले संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज गुना में अपना दिव्य दरबार लगाएंगे. दशहरा मैदान में दोपहर 2 बजे से दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा. डित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भोपाल एयरपोर्ट पहुंचते ही दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्द्धन सिंह ने उनका स्वागत किया.

पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने हाथ जोड़कर धीरेंद्र शास्त्री का चरण वंदन किया.  पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जयवर्द्धन सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि तुम्हारे सारे निमित्त पूर्ण होंगे. शास्त्री ने जयवर्द्धन सिंह से कहा कि गुना में आयोजित कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे राघोगढ़ पहुंचेंगे. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बात पर सिर हिलाते हुए कहा “जी महाराज”

ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचेगें दिव्य दरबार में
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुबह 5.15 बजे गुना पहुंचे. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाभारत कालीन हनुमान टेकरी मंदिर पर दर्शन के लिए भी पहुंचे. दोपहर 2 बजे से दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा. वहीं शाम 4 बजे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री के स्वागत के लिए गुना पहुंचेंगे. उनके साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, पीएचई राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव, पीडब्लूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा मौजूद रहेंगे.

गुना में बाबा के आने सरगर्मी तेज
राजनीतिक रूप से गुना जिला बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के राजनीतिक क्षेत्र गुना में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन से राजनीति गर्मा गई है, क्योंकि धीरेंद्र शास्त्री की ज्योतिरादित्य सिंधिया और उसके बाद दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्द्धन सिंह से मुलाकात होनी है.

ये भी पढ़ें: मंडला कलेक्टर ने जनसुनवाई के तरीके में किया ऐसा बदलाव, हर कोई कर रहा है तारीफ