'मैं फंस गई हूं यार...' मौत से पहले ट्विशा शर्मा का आखिरी चैट वायरल, बेस्ट फ्रेंड को बताया था दिल का हाल, जानें
Twisha Sharma Death Case: एमपी के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मामले में सोशल मीडिया पर आखिरी इंस्टाग्राम चैट लीक हो गया है. इस चैट में वो अपनी बेस्टफ्रेंड से बात करते हुए कहती हैं कि मैं तो यहां फंस कई है, और क्या क्या बताया नीचे विस्तार से पढ़ें.
ADVERTISEMENT

ट्विशा शर्मा मामले में एक और खुलासा हुआ
Twisha Sharma Case Update: मध्य प्रदेश में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब एक नया मोड़ ले चुका है. मौत के कई दिन बीत जाने के बाद भी ट्विशा को अब तक अंतिम संस्कार नसीब नहीं हो पाया है. इस बीच सोशल मीडिया पर ट्विशा और उनकी सहेली मीनाक्षी के बीच हुई आखिरी इंस्टाग्राम चैट लीक हो गई है, जिसने ट्विशा को मिलने वाली मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोपों को और पुख्ता कर दिया है. मौत से कुछ ही समय पहले ट्विशा ने अपनी सहेली से अपना दर्द साझा करते हुए लिखा था, "मैं फंस गई हूं यार, बस तू मत फंसना..."