ट्विशा केस में हर दिन नया खुलासा… भाभी मानवी शार्म ने सास के आरोपों को बताया झूठा, कर दी ये मांग
Bhopal Twisha Sharma death: भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब नया विवाद खड़ा हो गया है. मृतका की भाभी मानवी शर्मा ने सास द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दोबारा पोस्टमार्टम की मांग उठाई है. परिवार अब न्याय के लिए कैंडल मार्च निकालने जा रहा है, जिससे मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है.
ADVERTISEMENT

ट्विशा शर्मा केस: भाभी ने सास के आरोपों को बताया झूठा
Twisha Sharma Bhopal Case: ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस केस में रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं. इसी बीच मृतका की भाभी मानवी शर्मा ने हमारे सहयोगी ‘एमपी तक’ से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने ट्विशा की सास गिरीवाला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर अपना पक्ष रखा. मानवी शर्मा ने मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग करते हुए ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग उठाई है. इसके साथ ही उन्होंने न्याय दिलाने के लिए आज एक बड़े कैंडल मार्च का भी ऐलान किया है.