ट्विशा को थी ड्रग्स की लत, नहीं मिलने पर कांपते थे हाथ... कोर्ट में रिटायर्ड जज सास का बड़ा दावा, बहू पर लगाए ये गंभीर आरोप!

Twisha Sharma Drug Addict: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी और रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल कर मृतका पर ड्रग्स लेने और परिवार में एडजस्ट न होने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

ट्विशा शर्मा मामला
ट्विशा शर्मा मामला
google news

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब कोर्ट की दहलीज पर पहुंच चुका है. जहां आरोप-प्रत्यारोप का एक नया और चौंकाने वाला दौर शुरू हो गया है. एक तरफ जहां मायके वाले इसे सीधे तौर पर प्रताड़ना और हत्या का मामला बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मामले की मुख्य आरोपी और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल कर मृतका पर ही बेहद गंभीर आरोप मढ़ दिए हैं. रिटायर्ड जज सास ने अपनी बहू को ड्रग्स की आदी बताते हुए कोर्ट के सामने अपनी बेगुनाही की दलीलें पेश की हैं.