Twisha Sharma Case: दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और दी जान से मारने की धमकी... टविशा शर्मा मौत मामले के अहम गवाह का आरोपी समर्थ के दोस्तों पर बड़ा आरोप
Twisha Sharma Case: टविशा शर्मा मौत मामले में एसआईटी जांच के पंचनामे के अहम गवाह नीरज दुबे ने आरोपी समर्थ सिंह के दोस्तों पर मारपीट और गवाही न देने के लिए धमकी देने का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

ट्विशा शर्मा
टविशा शर्मा मौत मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस केस में हर दिन नए और चौंकाने वाले मोड़ सामने आ रहे हैं. अब इस मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के बीच एक नया और गंभीर विवाद खड़ा हो गया है. केस के एक अहम गवाह ने आरोपी समर्थ सिंह के दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्हें कोर्ट या जांच में गवाही देने से रोकने के लिए सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई.