Twisha Sharma Case: पूर्व महिला जज गिरिबाला सिंह को CBI ने किया गिरफ्तार, 6 घंटे की पूछताछ में सास ने किए कई खुलासे
Twisha Sharma Case Update: ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी सास और पूर्व महिला जज गिरिबाला सिंह को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है. हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद हुई इस गिरफ्तारी के दौरान सीबीआई ने घर का डिजिटल नक्शा भी तैयार किया है.
ADVERTISEMENT

ट्विशा शर्मा मामले में बड़ा खुलासा
Twisha Sharma case: हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द होने के महज 24 घंटे के भीतर, सीबीआई ने ट्विशा की सास और पूर्व महिला जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.