ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़: पति समर्थ सिंह करेगा सरेंडर, हाई कोर्ट ने दी दूसरे पोस्टमार्टम को मंजूरी

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए शव के दूसरे पोस्टमार्टम की मांग को मंजूरी दे दी है, वहीं, मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है और वह जल्द ही निचली अदालत में सरेंडर करेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Twisha Sharma: एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान इस केस में दो बेहद महत्वपूर्ण मोड़ आए. पहला यह कि मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने अब कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने का फैसला किया है. दूसरा यह कि हाई कोर्ट ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग को स्वीकार कर लिया है.