ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़! हाईकोर्ट में बोला पति समर्थ- 'पत्नी का अंतिम संस्कार करना है, तुरंत करूंगा सरेंडर'
अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है और वह जल्द ही सरेंडर करेगा. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उसे इसकी अनुमति दे दी है. वहीं, अदालत ने पीड़िता के पिता की मांग पर दिल्ली एम्स की टीम से दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश भी जारी किए हैं.
ADVERTISEMENT

twisha sharma
एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने अपनी अग्रिम जमानत अर्जी वापस ले ली है. समर्थ के वकील ने अदालत में कहा कि उनका मुवक्किल जांच का सामना करने के लिए तैयार है और जल्द ही पुलिस या निचली अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर देगा. सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने दलील दी, "मुझे अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करनी हैं, इसलिए मैं तुरंत सरेंडर करूंगा."