Twisha Sharma Case: सरकारी वकील ने बताया कि ट्विशा शर्मा मामले पर कोर्ट के भीतर क्या क्या हुआ
भोपाल की ट्विशा शर्मा मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई हुई. कोर्ट में सरकारी वकीलों ने साफ कहा कि न्याय सिर्फ होना नहीं चाहिए, बल्कि जनता को दिखना भी चाहिए कि इंसाफ हो रहा है.
ADVERTISEMENT

ट्विशा शर्मा मामले में वकील ने क्या कहा
Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित त्रिशा शर्मा मामले को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में बेहद अहम सुनवाई हुई है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में हाईकोर्ट के भीतर आज क्या-क्या कानूनी दलीलें दी गईं और शासन का क्या रुख रहा, इसको लेकर हमारी सहयोगी वेबसाइट MP Tak ने राज्य के एडवोकेट जेनरल प्रशांत सिंह से खास बातचीत की.