जांच भटकाने की कोशिश कर रही सास गिरिबाला सिंह... ट्विशा शर्मा मामले में सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में किए कई खुलासे
Twisha Case SC Hearing: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू कर दी है. जहां कोर्ट ने राज्य सरकार के सीबीआई जांच के फैसले की सराहना की. वहीं, सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को बताया कि मामले की जांच में गिरिबाला सिंह द्वारा बाधा खड़ी की जा रही है.
ADVERTISEMENT

Twisha Case SC Hearing
Supreme Court on Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले की गूंज अब देश की सबसे बड़ी अदालत में सुनाई दे रही है. 33 साल की कॉरपोरेट प्रोफेशनल और पूर्व अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के इस बेहद संवेदनशील मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान (Suo Motu) लिया है. देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अगुवाई वाली तीन जजों की विशेष पीठ आज इस मामले पर बेहद महत्वपूर्ण सुनवाई कर रही है.