MP के मुरैना में तेज धमाके से दो मकान गिरे, 4 महिलाओं की मौत कई घायल

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राठौर कॉलोनी टंच रोड में सोमवार की रात करीब 12 बजे एक मकान में विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना भयानक था कि इसने दो मकान को अपनी चपेट में ले लिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: एमपी तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मध्य प्रदेश के मुरैना में आधी गिरे दो मकान.

point

पटाखा में विस्फोट से मकान गिरने का दावा.

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक मकान में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया. इस विस्फोट से पड़ोस वाला मकान भी धराशाई हो गया. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए. बताया जा रहा है कि पटाखा और बारूद के भंडारण में विस्फोट होने के बाद ये घटना हुई है. हादसे में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.