UGC के नए नियमों के खिलाफ दिल्ली में हल्लाबोल! ग्वालियर के वरिष्ठ वकील अनिल मिश्रा हिरासत में, सवर्ण समाज का मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
UGC new rules protest: UGC के नए नियमों के खिलाफ नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार 8 मार्च को बड़ा प्रदर्शन हुआ. इसी दौरान प्रशासन ने ग्वालियर के वरिष्ठ वकील अनिल मिश्रा को समर्थकों के साथ हिरासत में लिया गया. सवर्ण संगठनों ने नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाया. आइए विस्तार से जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT

UGC new rules protest
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के नए नियमों को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार, 8 मार्च को ग्वालियर हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील अनिल मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों प्रदर्शनकारी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे. हालांकि, प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने अनिल मिश्रा और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी के नए नियम सामान्य वर्ग (सवर्ण) के छात्रों के साथ भेदभाव करते हैं. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.