47 सेकंड में 14 वार... उज्जैन में एकतरफा प्यार की सनक में युवक बना हैवान, दिनदहाड़े युवती पर किया हमला
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एकतरफा प्यार की सनक ने दिल दहला देने वाली वारदात को जन्म दे दिया. इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद खुद को युवती का पति मानने वाले युवक ने दिनदहाड़े महज 47 सेकंड में 14 बार चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवती अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एकतरफा प्यार में युवती पर हमला
Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एकतरफा प्यार की सनक की ऐसी खौफनाक तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. यहां के व्यस्त माधव क्लब के पास स्थित दवा बाजार में शनिवार की सुबह दिनदहाड़े एक सिरफिरे आशिक ने 19 साल की युवती पर महज 47 सेकंड के भीतर 14 बार चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. हमले के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और पीड़िता लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी. फिलहाल युवती अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है.