उज्जैन: कब हटेगी 170 साल पुरानी खड़े हनुमान जी की मूर्ति? 4 बार नाकाम हुआ प्रयास, अब प्रशासन ने बनाया ये प्लान

Ujjain News: उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण के दौरान 170 साल पुरानी खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को स्थानांतरित करने का प्रयास जारी है. चार बार भारी मशीनों के असफल होने के बाद अब जिला प्रशासन ASI और तकनीकी विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर सर्वसम्मत निर्णय लेने की योजना बना रहा है.

ADVERTISEMENT

हनुमान जी की मूर्ति को हटना बना चुनौती
हनुमान जी की मूर्ति को हटना बना चुनौती
Google CTA

Ujjain News: उज्जैन में साल 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों के तहत बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जा रहा है. शहर में यातायात को सुगम और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से कोयला फाटक से सती गेट होते हुए छतरी चौक तक 1.13 किलोमीटर लंबी सड़क को 15 मीटर चौड़ा करने का करीब ₹15 करोड़ का प्रोजेक्ट चल रहा है. हालांकि, इस चौड़ीकरण परियोजना के दायरे में आने वाले धार्मिक स्थलों में से कंठाल से छतरी चौक के बीच स्थित 170 साल पुराना खड़े हनुमान मंदिर पूरे देश में कौतूहल और चर्चा का विषय बन गया है.