सिंहस्थ 2028: उज्जैन के छत्री चौक पर शाही मस्जिद का हिस्सा मुस्लिम समुदाय ने खुद हटाया, कलेक्टर और शहर काजी ने की अपील
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के तहत मार्ग चौड़ीकरण के लिए छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा मुस्लिम समाज ने खुद हटाया. कलेक्टर रोशन सिंह और शहर काजी ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की.
ADVERTISEMENT

उज्जैन की शाही मस्जिद को लेकर विवाद थमा.
महाकाल की नगरी उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ-2028 की भव्य तैयारियों के बीच सर्वसमाज से आपसी सौहार्द और सहयोग की मिसालें सामने आ रही हैं. शहर के मास्टर प्लान के अनुसार मार्गों के चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म और समुदायों के लोग खुद आगे आकर अपने निर्माणों व धार्मिक स्थलों के हिस्सों को हटा रहे हैं. इसी कड़ी में छत्री चौक स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद का मार्ग में आ रहा हिस्सा मुस्लिम समुदाय द्वारा स्वतः हटाया जा रहा है.
