उमरिया: गर्लफ्रेंड से मिलने निकला दीपक यादव, फिर अचानक हुआ लापता... अब 4 दिन बाद मिली बॉडी, आखिर उस रात क्या हुआ?
Umaria Deepak Yadav Death Case: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के मजमानी खुर्द में 8 सितंबर से लापता युवक दीपक यादव का शव उसकी महिला मित्र के घर से 50 मीटर दूर खेत-जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. शव पर तार और चप्पल मिलने से परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

दीपक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (प्रतिकात्मक फोटो)
Umaria Deepak Yadav Death Case: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मजमानी खुर्द गांव का रहने वाला 24 वर्षीय युवक दीपक यादव अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा. करीब चार दिनों तक चले खोजबीन अभियान के बाद युवक का शव उसकी महिला मित्र के घर से महज 50 मीटर की दूरी पर खेत और जंगल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है. शव की हालत और मौके से मिले साक्ष्यों को देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.
