देश के दिल की इन 6 खूबसूरत धरोहरों को यूनेस्को ने दिया खास दर्जा, जानिए खासियतें

यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर ने मध्य प्रदेश के 6 ऐतिहासिक स्थलों को अपनी अस्थायी सूची में शामिल किया है. इस सूची में ग्वालियर किला, धमनार का ऐतिहासिक समूह, भोजेश्वर महादेव मंदिर भोजपुर, चंबल घाटी के रॉक कला स्थल, खूनी भंडारा, बुरहानपुर, रामनगर और मंडला का गोंड स्मारक है.

ADVERTISEMENT

यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर ने मध्य प्रदेश के छह ऐतिहासिक स्थलों को अपनी अस्थायी सूची में शामिल किया है.
यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर ने मध्य प्रदेश के छह ऐतिहासिक स्थलों को अपनी अस्थायी सूची में शामिल किया है.
google news

MP 6 Heritage site in UNESCO: यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर ने मध्य प्रदेश के 6 ऐतिहासिक स्थलों को अपनी अस्थायी सूची में शामिल किया है. इस सूची में प्रदेश के भोजेश्वर महादेव मंदिर-भोजपुर, ग्वालियर किला, धमनार का ऐतिहासिक समूह, चंबल घाटी के रॉक कला स्थल, खूनी भंडारा, बुरहानपुर एवं रामनगर और मंडला का गोंड स्मारक भी शामिल किया गया है. ऐतिहासिक स्थलों को को अस्थायी सूची में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया 'X' पर खुशी जताई है.